लाइव न्यूज़ :

पीएफआरडीए के एनपीएस, एपीवाई योजनाओं के खाताधारकों की संख्या 23 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने गुरुवार को बताया कि एनपीएस और एपीआई जैसी प्रमुख योजनाओं के खाताधारकों की संख्या 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त के दौरान 23 प्रतिशत बढ़कर 4.24 करोड़ तक पहुंच गई है।

पीएफआरडीए के अध्यक्ष सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने एक आभासी सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया कि पिछला वर्ष कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इसके बावजूद खाताधारकों की संख्या में लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के खाताधारकों की संख्या में लगभग 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसमें 77 लाख से अधिक नए ग्राहक जोडे गए। एपीवाई के खाताधारकों की संख्या 31 मार्च 2021 तक 2.8 करोड़ से अधिक थी।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्ति (एयूएम) 38 प्रतिशत बढ़कर 5.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?