लाइव न्यूज़ :

नंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 21, 2025 17:41 IST

जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से 21 करोड़ 30 लाख से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं। वित्तिय मजबूती में भी कंपनी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियो 2 करोड़ से अधिक परिसरों को कनेक्ट कर चुका है।जियो एयर फाइबर के साथ जियो फाइबर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।5जी के मोर्चे पर भी कंपनी ने दमदार तरीके से ग्राहक जोड़े हैं।

नई दिल्लीः रिलायंस जियो FWA सर्विस के क्षेत्र में दुनिया की नंबर वन कंपनी बन गई है। 74 लाख से अधिक ग्राहक जियो की FWA सर्विस से जुड़े हैं। अमेरिका की टी-मोबाइल कंपनी को पीछे छोड़ रिलायंस जियो अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। रिलायंस जियो FWA यानी फिक्सड वायरलैस एक्सेस के तहत जियो एयर फाइबर सर्विस चलाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों में मुकेश अंबानी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जियो एयर फाइबर के साथ जियो फाइबर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जियो 2 करोड़ से अधिक परिसरों को कनेक्ट कर चुका है।

5जी के मोर्चे पर भी कंपनी ने दमदार तरीके से ग्राहक जोड़े हैं। जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से 21 करोड़ 30 लाख से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं। वित्तिय मजबूती में भी कंपनी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जहां एक तरफ जियो का आरपू यानी प्रति व्यक्ति प्रति महीने औसत राजस्व बढ़कर 208.8 रु तक जा पहुंचा, तो वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ भी साल-दर-साल 24.8% बढ़कर ₹7,110 करोड़ हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कंपनी के वित्तीय नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि "हमारे डिजिटल सेवा व्यवसाय ने लगातार मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन के साथ अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत किया है।

मोबिलिटी, ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज़ कनेक्टिविटी, क्लाउड और स्मार्ट होम्स में जियो की विविध पेशकशों ने इसे एक भरोसेमंद भारतीय टेक्नोलॉजी उपभोक्ता भागीदार के रूप में स्थापित किया है।"तिमाही नतीज़ों में कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 तक जियो नेटवर्क से कुल 49 करोड़ 81 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े थे।

इसी तिमाही में कंपनी ने नेट आधार पर 99 लाख नए ग्राहक जोड़े। तिमाही में जियो ग्राहकों ने एक बार फिर जमकर डेटा का इस्तेमाल किया, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। प्रति ग्राहक डेटा की खपत 37 GB/प्रतिमाह रही। जियो का कुल डेटा ट्रैफिक भी 24% की वृद्धि के साथ 54.7 अरब GB तक पहुंच गया है।

टॅग्स :रिलायंस जियोReliance Industriesमुकेश अंबानीनीता अंबानीजियोएयरटेलVodafone Idea
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?