लाइव न्यूज़ :

लेह में देश का पहला हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन बनाने के लिये एनटीपीसी आरईएल ने निविदा आमंत्रित की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी इकाई एनटीपीसी रिन्यूवेबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) ने लद्दाख के लेह में देश का पहला हरित हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन स्थापित करने के लिये घरेलू बाजार से निविदा आमंत्रित की है।

एनटीपीसी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एनटीपीसी आरईएल ने लेह, लद्दाख में भारत का पहला हरित हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन स्थापित करने के लिये घरेलू बाजार से निविदा आमंत्रित की है।’’

इसमें कहा गया है कि बोली दस्तावेज की बिक्री 31 जुलाई 2021 से शुरू हो जायेगी।

कंपनी की ओर से हाल ही में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) द्वारा लद्दाख के लिये ‘ईंधन सेल बसों’ की खरीद के लिये निविदा जारी करने के बाद अब यह नई निविदा जारी की जा रही है।

एनटीपीसी आरईएल और एनवीवीएन दोनों मिलकर संघ शासित प्रदेश लद्दाख में हरित आवागमन परियोजना पर काम करने जा रही हैं।

एनटीपीसी आरईएल द्वारा लेह में एक 1.25 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया जा रहा है। यह संयंत्र पूरी तरह से हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन को समर्पित होगा ताकि ईंधन स्टेशन को पूरी तरह से हरित रखा जा सके। सौर ऊर्जा संयंत्र के लिये अनुबंध एक माह के भीतर दे दिये जाने की उम्मीद है।

एनटीपीसी आरईएल ने इससे पहले ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र स्थित संघ शासित प्रदेश लद्दाख के साथ हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी के विकास के लिये आपसी सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?