लाइव न्यूज़ :

एनएसई अगले महीने से शुरू करेगा पहला कृषि जिंस वायदा अनुबंध

By भाषा | Updated: November 9, 2020 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने एक दिसंबर से कच्चे सोयाबीन तेल के लिए पहला कृषि जिंस वायदा अनुबंध शुरू करने की घोषणा की है।

एनएसई ने सोमवार को बयान में कहा कि इस अनुबंध से देश और विदेश में सोयाबीन प्रसंस्करण और संबद्ध उद्योगों में मदद मिलेगी। यह इसकी कीमतों के प्रबंधन के लिए एक बेहतर हेजिंग माध्यम होगा।

यह मासिक मियाद और नकद में निपटान वाला वायदा अनुबंध होगा। इसमें कारोबार का आकार 10 टन होगा और कीमतें कांडला पर आधारित होंगी।

एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विक्रम लिमये ने कहा कि एक्सचेंज भारतीय जिंस बाजारों को गहराई प्रदान को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया का खाद्य तेलों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ऐसे में कच्चे सोयाबीन तेल के लिए भी एक उचित व्यवस्था की जरूरत है।’’

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के कार्यकारी निदेशक बी वी मेहता ने कहा कि एक्सचेंज में कारोबार वाले डेरिवेटिव्स अनुबंध काफी उपयोगी माध्यम हैं, जो मूल्य जोखिम प्रबंधन को सुविधाजनक बनाते हैं। इससे उद्योग के लिए सुगमता होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?