लाइव न्यूज़ :

अब आईएमएफ के प्रथम उप प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगी गीता गोपीनाथ

By भाषा | Updated: December 3, 2021 11:05 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन दिसंबर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ को पदोन्नत कर संगठन का प्रथम उप प्रबंध निदेशक (एफडीएमडी) बनाया जा रहा है।

वह इस पद पर जेफ्री ओकामोटो की जगह लेंगी जो अगले साल की शुरुआत में आईएमएफ छोड़ने की योजना बना रहे हैं। गोपीनाथ, जनवरी 2022 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अपने शैक्षणिक पद पर लौटने वाली थीं। उन्होंने आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में तीन साल काम किया है।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कहा, "जेफ्री और गीता दोनों शानदार सहयोगी हैं - मैं जेफ्री को जाते हुए देखकर दुखी हूं, लेकिन साथ ही, मुझे खुशी है कि गीता ने हमारे साथ बने रहने और एफडीएमडी के रूप में नयी जिम्मेदारी स्वीकार करने का फैसला किया है।"

जॉर्जीवा ने कहा कि आईएमएफ के काम में गोपीनाथ का योगदान पहले से ही असाधारण रहा है, विशेष रूप से "वैश्विक अर्थव्यवस्था और आईएमएफ की, हमारे जीवन के सबसे खराब आर्थिक संकट के उतार-चढ़ाव से पार पाने में, मदद करने में उन्होंने असाधारण नेतृत्व" का परिचय दिया।

भारतीय-अमेरिकी गीता आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री बनने वाली पहली महिला हैं।

गीता ने पदोन्नत किए जाने पर कहा कि वह इस अवसर के लिए क्रिस्टलिना और आईएमएफ बोर्ड की आभारी हैं और आईएमएफ के शानदार सहयोगियों के साथ करीबी सहयोग करने को लेकर उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक