लाइव न्यूज़ :

'2 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी...': रूसी तेल पर पीएम मोदी के फैसले की तारीफ करती नजर आईं सीतारमण

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 8, 2022 14:24 IST

कई अन्य देशों के साथ अमेरिका ने रूस पर प्रतिरोध के उपाय के रूप में कई प्रतिबंध लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीतारमण ने कहा कि रूसी तेल के आयात को छूट पर बढ़ाने का निर्णय लेने के लिए पीएम मोदी की राजनीति को श्रेय दिया जाना चाहिए।पीएम को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि इससे आयात बिलों को कम करने में मदद मिली।सीतारमण ने कहा कि रूस से रियायती कीमतों पर तेल आयात में वृद्धि "मुद्रास्फीति प्रबंधन" का एक हिस्सा है। 

नई दिल्ली: भारत के कुल तेल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद कुछ महीनों में 2 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी हो गई, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूसी तेल के आयात को छूट पर बढ़ाने का निर्णय लेने के लिए पीएम मोदी की राजनीति को श्रेय दिया जाना चाहिए। 

पीएम को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि इससे आयात बिलों को कम करने में मदद मिली। इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि मैं रूस से कच्चा तेल प्राप्त करने के लिए पीएम के साहस का सम्मान करती हूं क्योंकि वे छूट देने को तैयार हैं। हमारे पूरे आयात में रूसी घटक का 2 फीसदी था, इसे कुछ महीनों के भीतर 12-13 फीसदी तक बढ़ा दिया गया। सीतारमण ने कहा कि रूस से रियायती कीमतों पर तेल आयात में वृद्धि "मुद्रास्फीति प्रबंधन" का एक हिस्सा है। 

रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए। हालांकि, मोदी सरकार ने राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्चता देते हुए रूस से तेल आयात बढ़ाने का फैसला किया। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि मुद्रास्फीति का प्रबंधन केंद्र सरकार की एकमात्र जिम्मेदारी नहीं हो सकती है और इस प्रकार राज्यों को भी सामान्य मूल्य वृद्धि को नियंत्रण में रखने के लिए कार्य करना चाहिए और सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति से निपटने को केवल मौद्रिक नीति पर नहीं छोड़ा जा सकता है। मुद्रास्फीति पर काबू पाने के अधिकांश उपाय मौद्रिक नीति से बाहर हैं। मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों को मिलकर काम करना होगा। मुद्रास्फीति प्रबंधन को केवल मौद्रिक नीति पर नहीं छोड़ा जा सकता है। कृषि और एमएसएमई के लिए इनपुट कीमतों को प्रबंधित करना होगा जो मुद्रास्फीति को खिलाते हैं। मुद्रास्फीति प्रबंधन के समाधान देश-विशिष्ट होने चाहिए।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणरूस-यूक्रेन विवादक्रूड ऑयलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना