लाइव न्यूज़ :

एनएचपीसी जम्मू कश्मीर में रातल पनबिजली परियोजना के लिये जकेएसपीडीसीएल के साथ संयुक्त उद्यम बनाएगी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी ने चेनाब नदी बेसिन में 850 मेगावाट क्षमता की रातल पनबिजली परियोजना के क्रियान्वयन के लिये जकेएसपीडीसीएल के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम कंपनी बनाएगी। इस संयुक्त उद्यम का नाम रातल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लि. होगा।

एनएचपीसी ने बीएसई को दी सूचना में कहा, ‘‘इस संदर्भ में एनएचपीसी लि., जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेकेएसपीडीसीएल) और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बीच प्रवर्तक समझौता हुआ है।’’

समझौते के तहत सभी पक्षों ने रातल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लि. नाम से कंपनी स्थापित करने की सहमति जतायी है। इसकी स्थापित क्षमता चेनाब नदी बेसिन में 850 मेगावाट होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में अन्य परियोजना कंपनी को सौंपी जा सकती है।’’

इस संयुक्त उद्यम में एनएचपीसी लि. की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत और जेकेएसपीडीसीएल की 49 प्रतिशत होगी।

समझौते के तहत कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 1,600 करोड़ रुपये होगी जिसे 10 रुपये अंकित मूल्य के 160 करोड़ शेयर में विभाजित किया जाएगा।

शुरू में चुकता शेयर पूंजी 100 करोड़ रुपये होगी। इसे 10 रुपये अंकित मूल्य के 10 करोड़ शेयर में विभाजित किया जाएगा।

जेकेएसपीडीसी एनएचपीसी के साथ एक अन्य संयुक्त उद्यम चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. से भी जुड़ी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान