लाइव न्यूज़ :

नए साल से पहले एचडीएफसी के बाद एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने दिया झटका, ऋण दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि, जानें नया रेट क्या...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 18:47 IST

एलआईसीएचएफ ने बयान में कहा कि उसने कर्ज पर ब्याज दर से संबंधित ‘एलआईसी हाउसिंग मुख्य ऋण दर (एलएचपीएलआर) में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक वाई विश्वानाथ गौड़ा ने कहा, ‘‘दरों में वृद्धि बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए की गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे खुदरा प्रधान ऋण दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी।आवास ऋण की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है। कंपनियों की तर्ज पर अपनी ऋण दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।

मुंबईः आवास वित्त कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (एलआईसीएचएफ) ने क्षेत्र की अन्य कंपनियों की तर्ज पर अपनी ऋण दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इससे उसके आवास ऋण की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले एचडीएफसी ने भी अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी।

जिसके उसके आवास ऋण की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई थी। एलआईसीएचएफ ने बयान में कहा कि उसने कर्ज पर ब्याज दर से संबंधित ‘एलआईसी हाउसिंग मुख्य ऋण दर (एलएचपीएलआर) में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक वाई विश्वानाथ गौड़ा ने कहा, ‘‘दरों में वृद्धि बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए की गई है।’’

एचडीएफसी को आईएफसी से हरित किफायती आवास इकाइयों के लिए 40 करोड़ डॉलर का कर्ज मिला

अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने जलवायु लक्ष्यों के तहत हरित किफायती आवास इकाइयों के वित्तपोषण के लिए एचडीएफसी को 40 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है। दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को अलग-अलग बयान में बताया कि ऋण से हरित आवास में वृद्धि होगी, शहरी आवास की खाई को पाटने में मदद मिलेगी और किफायती जलवायु के अनुकूल घरों तक पहुंच बढ़ेगी।

इसके अलावा बड़ी संख्या में रोजगार के मौके तैयार होंगे और दीर्घकालिक व्यापार विकास सुनिश्चित करने के साथ ही अधिक टिकाऊ वृद्धि को हासिल करने में मदद मिलेगी। एचडीएफसी के अनुसार उसने आईएफसी से मिले वित्त पोषण का 75 प्रतिशत यानी 30 अरब डॉलर पर्यावरण के अनुकूल किफायती आवास विकास के लिए रखा है।

टॅग्स :एलआईसीरेपो रेटभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासनया साल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम