लाइव न्यूज़ :

भारत-चिली के बीच व्यापार करार के विस्तार को बातचीत अंतिम चरण में : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारत और दक्षिण अमेरिकी देश चिली के बीच तरजीही व्यापार करार के विस्तार के लिए वार्ता अंतिम चरण में है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देश करार के तहत करीब 400 और उत्पादों को शामिल करेंगे।

दोनों देशों के बीच तरजीही व्यापार करार (पीटीए) पर आठ मार्च, 2006 को दस्तखत हुए थे। यह करार अगस्त, 2007 से लागू हुआ था। 2016 में करार का दायरा बढ़ाते हुए इसमें और उत्पाद शामिल किए गए थे। अभी करार के तहत करीब 2,000 उत्पाद शामिल है। पीटीए में दोनों व्यापारिक भागीदारी आपसी व्यापार वाली वस्तुओं पर शुल्कों में कटौती करते हैं या उसे पूरी तरह समाप्त करते हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘करार के दूसरे विस्तार के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। करार के तहत 400 और उत्पादों को शामिल किया जाएगा।’’

अधिकारी ने कहा कि लिथियम और तांबा अयस्क जैसे उत्पाद अब करार के तहत आएंगे। लातिनी अमेरिकी देशों में चिली भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें