लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के नेतृत्व में विकास के आधार पर नये भारत का निर्माण करने की जरूरत: स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 13:06 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि एक नये भारत का निर्माण महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के आधार पर हो।

उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न महिला-केंद्रित विकास कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं के लिए संभावनाएं बेहतर होती हैं जब वे शासन के केंद्र में होती हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने 'इकोनॉमिक टाइम्स एसडीजी शिखर सम्मेलन' में अपने संबोधन में कहा, "प्रधानमंत्री का कहना है कि हमने ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं जो महिला विकास के लिए समर्पित हैं, लेकिन जब हम एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं तब हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के आधार पर बना भारत हो।"

स्मृति ने कहा कि 22 करोड़ महिलाएं, जिनके पास पहले बैंक खाते नहीं थे, उन्हें प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत अब वित्तीय सेवाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत 17 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत स्वच्छ रसोई ईंधन से आठ करोड़ से अधिक भारतीय महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।

उन्होंने कहा, "आज, मैं खुशी से बता सकती हूं कि 10 करोड़ से अधिक परिवारों के पास उनके घर में शौचालय हैं, जिससे मुख्य रूप से परिवार की महिलाओं को फायदा हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?