लाइव न्यूज़ :

डेटा-हेराफेरी के विवरण को समझने के लिए और समय चाहिए: आईएमएफ बोर्ड

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ अक्टूबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार देर रात कहा कि उसे आईएमएफ प्रमुख के विश्व बैंक के कर्मचारियों पर चीन की कारोबार रैंकिंग में बदलाव के लिए दबाव डालने के आरोपों की जांच के लिए और अधिक ‘स्पष्ट विवरण’ की जरूरत है।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने शुक्रवार देर रात अपने बयान में कहा कि उन्होंने उनसे पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया है और उम्मीद है कि जांच जल्द से जल्द पूरी हो सकती है।

आईएमएफ के 24 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने कहा कि उसने अपनी जांच में महत्त्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन शुक्रवार की बैठक में इस मामले पर जल्द ही विचार करने के लिए अधिक स्पष्ट विवरण का अनुरोध करने के लिए सहमति बनी है।

जॉर्जिवा बुधवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पैनल के सामने पेश हुईं।

गौरतलब है कि विधि फर्म विल्मरहेल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जॉर्जिवा ने विश्व बैंक में शीर्ष अधिकारी के पद पर रहते हुए डेटा-हेराफेरी में अहम भूमिका निभाई थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि जॉर्जिवा और विश्व बैंक के अन्य अधिकारियों ने चीन और अन्य देशों की व्यावसायिक जलवायु रैंकिंग को प्रभावित करने वाले डेटा को बदलने के लिए कर्मचारियों पर दबाव डाला था।

हालांकि, जॉर्जिवा ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

190 देशों की सदस्यता वाले आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक अगले सप्ताह वाशिंगटन में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?