लाइव न्यूज़ :

BYJU's के खिलाफ BCCI की दिवालिया कार्यवाही याचिका NCLT ने स्वीकारी, स्पॉन्सरशिप से जुड़ा है मामला

By आकाश चौरसिया | Updated: July 16, 2024 13:29 IST

पिछले साल सितंबर में बीसीसीआई एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच बायजूस की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड पर केस दायर करने के लिए पहुंचा था। इसमें ये बताया था कि बायजूस की पेरेंट कंपनी ने 160 करोड़ रुपए का बकाया नहीं चुकाया।

Open in App
ठळक मुद्देबीसीसीआई की दिवालिया याचिका को एनसीएलटी ने स्वीकाराभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले साल ही अपनी मांग एनसीएलटी के समक्ष रखी थीबायजूस पर स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा का है मामला

BCCI बनाम बायजूस: राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की बेंगलुरु बेंच ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें एडटेक ई-कॉमर्स फर्म बायजूस पर दिवालिया कार्यवाही करने की मांग की है। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट के तहत 158 करोड़ रुपए के कथित अवैतनिक बकाए को लेकर एडटेक दिग्गज के खिलाफ यह अपील दायर कर कार्यवाही की मांग की है। 

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी से जुड़ा मामलापिछले साल सितंबर में बीसीसीआई एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच बायजूस की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड पर केस दायर करने के लिए पहुंचा था। इसमें ये बताया था कि बायजूस की पेरेंट कंपनी ने 160 करोड़ रुपए का बकाया नहीं चुकाया और इस पर उसे डिफॉल्टर घोषित कर देना चाहिए। यह मामला भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के प्रायोजन अधिकारों के विवाद से संबंधित है जिसके बाद न्यायाधिकरण ने मामले को 15 नवंबर को आगे की सुनवाई के लिए पंजीकृत किया।

ऐसे समय में बायजूस बीसीसीआई से इस मामले को सुलझाने के लिए बात कर रहा है, जिसे बीसीसीआई ने एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच में दाखिल किया है। एनसीएलटी ने अपने आदेश में कहा, "यह कहा गया है कि बायजूस को सामान्य नोटिस दिनांक 06.01.2023 को ईमेल के माध्यम से जारी किया गया था और टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) को छोड़कर, 158 करोड़ की डिफॉल्ट राशि थी, जैसा कि संलग्न चालान में दर्शाया गया है।"

बायजूस की बीसीसीआई, आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) और फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) के साथ तीन प्रमुख ब्रांडिंग साझेदारी थी। ये साल 2023 में नवीनीकरण के लिए थे लेकिन ये पूरे नहीं हो सके।

टॅग्स :बीसीसीआईकर्नाटकमुंबईबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?