लाइव न्यूज़ :

Nandi Portal: नंदी पोर्टल शुरू, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2023 16:16 IST

Nandi Portal: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने कहा, ‘नंदी पोर्टल डिजिटल इंडिया का हिस्सा है। दवा अनुमोदन प्रक्रिया एक लंबी प्रक्रिया है। कई बार, हमें यह नहीं पता चलता है कि आवेदन किस विभाग के अंतर्गत विचाराधीन है। पोर्टल शुरु होने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।'

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के दायरे में आता है।पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों के आयात/विनिर्माण की अनुमति मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के परामर्श से दी जाती है। मौजूदा व्यवस्था में काम काज का स्वरूप भौतिक रूप से होता है।

Nandi Portal: केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला ने पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों के आवेदनों को समय से विचार करने और गैर-आपत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने के लिए नंदी पोर्टल शुरू किया। पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों के आयात, विनिर्माण और विपणन का विनियमन स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के दायरे में आता है।

हालांकि, पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों के आयात/विनिर्माण की अनुमति मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के परामर्श से दी जाती है। मौजूदा व्यवस्था में काम काज का स्वरूप भौतिक रूप से होता है। रुपाला ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय दवाओं और टीकों की अंतिम मंजूरी देता है। पशु चिकित्सा उत्पादों के मामले में, यह हमारी ओर से एनओसी के बिना नहीं दे सकता है।

चूंकि एनओसी देने का काम भैतिक रूप से किया जाता था, इसीलिए इसमें देरी होती थी। इसी को देखते हुए नंदी पोर्टल, (नई दवा और टीकाकरण प्रणाली के लिए एनओसी अनुमोदन) शुरु किया गया है।’’ रूपाला ने कहा, यह समय के अनुसार उठाया गया कदम है क्योंकि देश में चलाए जा रहे पशुधन टीकाकरण अभियान के कारण पशु चिकित्सा उत्पादों की अधिक मांग बढ़ने की संभावना है।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने कहा, ‘‘नंदी पोर्टल डिजिटल इंडिया का हिस्सा है। दवा अनुमोदन प्रक्रिया एक लंबी प्रक्रिया है। कई बार, हमें यह नहीं पता चलता है कि आवेदन किस विभाग के अंतर्गत विचाराधीन है। पोर्टल शुरु होने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।'' 

टॅग्स :Purushottam RupalaGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम