लाइव न्यूज़ :

‘नमो भारत’ ट्रेनः 55 किमी, 11 स्टेशन और 35 मिनट?, हो जाएं तैयार, चांदनी चौक के परांठे, मोदीनगर की शिकंजी और मेरठ की गजक के लिए नहीं करना होगा इंतजार!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2025 13:28 IST

Namo Bharat train: त्योहारी परंपराओं से जुड़े रेवड़ी और गजक, बाहरी लोगों के लिए भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ के मिठाई बाजारों में भी ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है। कॉरिडोर के खुलने से खेल प्रेमियों को भी फायदा होगा।भारत के खेल सामान निर्यात का करीब 40 प्रतिशत मेरठ से होता है।

नई दिल्लीः चांदनी चौक के परांठे, मोदीनगर की शिकंजी और मेरठ की गजक अब दिल्ली और मेरठ के लोगों के लिए एक घंटे से भी कम समय में पहुंच में होंगे। ‘नमो भारत’ क्षेत्रीय त्वरित पारगमन प्रणाली (आरआरटीएस) कॉरिडोर के खुलने से यह संभव हो पा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अनुसार, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर भैसाली स्टेशन बनने से मेरठ के मिठाई बाजारों में भी ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है। शहर की त्योहारी परंपराओं से जुड़े रेवड़ी और गजक, बाहरी लोगों के लिए भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

एनसीआरटीसी के मुताबिक, कॉरिडोर के खुलने से खेल प्रेमियों को भी फायदा होगा, क्योंकि भारत के खेल सामान निर्यात का करीब 40 प्रतिशत मेरठ से होता है। अधिकारियों ने कहा कि सुरजकुंड रोड स्थित मुख्य खेल बाजार ‘बेगमपुल’ स्टेशन से जुड़ जाएगा, जहां क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक, जिम उपकरण आदि का कारोबार होता है।

एनसीआरटीसी ने बताया कि शहीद स्मारक, औघड़नाथ मंदिर, शाही जामा मस्जिद, शाही ईदगाह और शाहपीर साहब की दरगाह जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक मेरठ सेंट्रल और मेरठ साउथ स्टेशनों के जरिए पहुंचा जा सकेगा। एनसीआरटीसी के मुताबिक, औपनिवेशिक दौर की धरोहरों जैसे सेंट जॉन चर्च और दिगंबर जैन मंदिर तक भी पहुंच बेहतर होगी।

एनसीआरटीसी ने कहा कि दिल्ली के आनंद विहार से मेरठ साउथ तक की यात्रा ‘नमो भारत’ ट्रेन से केवल 35 मिनट में पूरी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा यात्रियों के लिए दोनों शहरों में सांस्कृतिक धरोहरों, खान-पान के प्रमुख केंद्रों और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच आसान बना रही है।

एनसीआरटीसी ने कहा कि दिल्ली के निवासी ‘नमो भारत’ ट्रेन पकड़कर मोदीनगर नॉर्थ पहुंच सकते हैं और मशहूर ‘जैन शिकंजी’ की शिकंजी का स्वाद ले सकते हैं, वहीं मेरठ से आने वाले यात्री आनंद विहार पर स्टेशन पर इंटरचेंज के बाद चांदनी चौक पहुँचकर परांठे वाली गली के परांठों का लुत्फ उठा सकते हैं।

एनसीआरटीसी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना' के तहत ‘मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन’ परियोजना का अहम हिस्सा है, जिससे नमो भारत को दिल्ली मेट्रो और सिटी बस सेवा से जोड़ा जा रहा है। मेरठ मेट्रो खंड पर परीक्षण जारी है, जिसे इस कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा।

दिल्ली से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर लंबे परिचालित खंड में 11 स्टेशन हैं। पूरी तरह चालू होने पर यह सेवा पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगी और यात्रा समय घटाकर सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केंद्रों तक पहुंच आसान करेगी। 

टॅग्स :मेरठदिल्लीNaMoउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती