लाइव न्यूज़ :

सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है, सीएम शिंदे ने कहा-जल्द आएंगे बड़े उद्योग, रोजगार पर कर रहे फोकस, केंद्र ने 2 लाख करोड़ रुपए मंजूर किए

By फहीम ख़ान | Updated: November 12, 2022 17:24 IST

नागपुरः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि समृद्धि महामार्ग के नागपुर-शिरडी मार्ग का निर्माणकार्य पूरा हो चुका है. जल्द ही महामार्ग का लोकार्पण किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देएक दिवसीय भंडारा दौरे के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री शिंदे नागपुर हवाईअड्डे पर पहुंचे थे.दो-तीन माह में क्या काम किया है, ये आने वाले समय में सभी को पता चल जाएगा.केंद्र ने महाराष्ट्र के विकास कामों के लिए 2 लाख करोड़ रुपए मंजूर किए हैं.

नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य की वर्तमान सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है. इसके लिए उद्योगों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है. जिसके चलते आने वाले दिनों में राज्य में बड़े उद्योग आएंगे. अपने एक दिवसीय भंडारा दौरे के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री शिंदे नागपुर हवाईअड्डे पर पहुंचे थे.

 

इस समय उन्होंने पत्रकारों से बोलते हुए यह बात कही.उन्होंने आगे कहा कि जो परियोजनाएं रुकी हुई हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. दो-तीन माह में कोई उद्योग आता-जाता नहीं है. पिछले ढाई सालों में क्या हुआ, हम सभी ने देखा है. हमने इन दो-तीन माह में क्या काम किया है, ये आने वाले समय में सभी को पता चल जाएगा.

उन्होंने कहा, केंद्र की सरकार ने हमें रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. केंद्र ने महाराष्ट्र के विकास कामों के लिए 2 लाख करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. गजानन कीर्तिकर वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें काम का बड़ा अनुभव है. इसका फायदा हमें निश्चित रूप से होगा. मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि समृद्धि महामार्ग के नागपुर-शिरडी मार्ग का निर्माणकार्य पूरा हो चुका है. जल्द ही महामार्ग का लोकार्पण किया जाएगा.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी