लाइव न्यूज़ :

Mutual Funds: जुलाई में टूटे रिकॉर्ड, एसआईपी के जरिए 15245 करोड़ रुपये निवेश, 33 लाख से अधिक व्यवस्थित निवेश योजना पंजीकृत, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 21:29 IST

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एसआईपी की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्दे जुलाई महीने में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,245 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। म्यूचुअल फंड की विभिन्न योजनाओं में खुदरा निवेशकों की रुचि बढ़ने से निवेश बढ़ा है।जून में एसआईपी के जरिये निवेश 14,734 करोड़ रुपये और मई में 14,749 करोड़ रुपये रहा था।

Mutual Funds: निवेशक म्यूचअल फंड में निवेश को लेकर व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) को तरजीह दे रहे हैं। जुलाई महीने में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,245 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एसआईपी की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

लेकिन इसके बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में जुलाई में निवेश मासिक आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 7,626 करोड़ रुपये रहा। एम्फी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन. एस. वेंकटेश ने कहा कि म्यूचुअल फंड की विभिन्न योजनाओं में खुदरा निवेशकों की रुचि बढ़ने से निवेश बढ़ा है।

इस महीने सबसे बेहतर प्रदर्शन एसआईपी का रहा। माह के दौरान 33 लाख से अधिक एसआईपी पंजीकृत हुए और रिकॉर्ड 15,245 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।’’ इससे पहले जून में एसआईपी के जरिये निवेश 14,734 करोड़ रुपये और मई में 14,749 करोड़ रुपये रहा था।

अक्टूबर 2022 से एसआईपी के माध्यम से निवेश 13,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। म्यूचुअल फंड उद्योग में निवेश मुख्य रूप से एसआईपी के जरिये होता है। इक्विटी से जुड़ी योजनाओं में लगातार 29वें महीने शुद्ध प्रवाह हुआ है। हालांकि, जुलाई में निवेश घटकर 7,626 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले महीने में 8,637 करोड़ रुपये था।

यूनियन बैंक ने सरकार को रिकॉर्ड 1,712 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1,712 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सरकार को दिया। बैंक ने बयान में कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से किसी वित्त वर्ष में दिया गया यह सर्वाधिक लाभांश है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक ए मणिमेखलाई ने लाभांश चेक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा। इस दौरान संयुक्त सचिव (बैंकिंग) समीर शुक्ला भी उपस्थित रहे।

टॅग्स :म्यूचुअल फंडभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम