लाइव न्यूज़ :

Mutual Fund: 1.67 करोड़ नए एसआईपी खाते, युवाओं का बढ़ रहा रुझान, फिक्स डिपॉजिट से  भाग रहे लोग!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2025 18:51 IST

Mutual Fund: अप्रैल-जून तिमाही में कुल 1.67 करोड़ नए एसआईपी खाते खुले, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में 1.41 करोड़ खाते खुले थे।

Open in App
ठळक मुद्देउद्योग निकाय एम्फी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा। एंजल वन 15 लाख नए एसआईपी खातों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

नई दिल्लीः प्रतिकूल बाजार परिस्थितियों के बीच खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी होने से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में म्यूचुअल फंड उद्योग में 'व्यवस्थित निवेश योजना' (एसआईपी) खातों में तेज उछाल देखा गया। उद्योग निकाय एम्फी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। म्यूचुअल फंड उद्योग के शीर्ष संगठन 'एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया' (एम्फी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में कुल 1.67 करोड़ नए एसआईपी खाते खुले, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में 1.41 करोड़ खाते खुले थे।

डिजिटल मंच 'ग्रो' अकेले 41.9 लाख नए एसआईपी खाते जोड़कर 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा। अकेले जून में ही 'ग्रो' पर 15.7 लाख नए खाते खोले गए जो किसी भी वितरक द्वारा एक माह में सर्वाधिक है। इस तिमाही में मूल्य के लिहाज से 'ग्रो' पर 1,116 करोड़ रुपये के एसआईपी पंजीकरण हुए जो पिछली तिमाही की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है।

एंजल वन 15 लाख नए एसआईपी खातों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पारंपरिक वितरकों में एनजे इंडिया इन्वेस्ट ने 5.9 लाख, एसबीआई ने 4.3 लाख और एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 3.8 लाख खाते जोड़े। फोनपे ने भी छोटे निवेशकों की अधिकता के साथ 5.9 लाख खाते जोड़े। जून तिमाही में इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद खुदरा निवेशकों का भरोसा मजबूत बना रहा।

जून 2025 में कुल एसआईपी निवेश 27,269 करोड़ रुपये तक पहुंच गया जबकि कुल एसआईपी परिसंपत्तियां 15.3 लाख करोड़ रुपये पर रहीं। बाजार के जानकारों का कहना है कि म्यूचुअल फंड में दीर्घकालिक संपत्ति सृजन को लेकर खुदरा निवेशकों की सोच बदली है। डिजिटल मंचों की पहुंच बढ़ने और एम्फी की निवेश जागरूकता पहलों ने भी इस बदलाव को गति दी है।

वर्ष 2025 में देश में म्यूचुअल फंड निवेशकों की कुल संख्या बढ़कर 5.4 करोड़ हो गई है, जो 2024 के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान उद्योग की कुल प्रबंधन-अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) भी बढ़कर 74.4 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

टॅग्स :म्यूचुअल फंडभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम