लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात, औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा

By भाषा | Updated: March 1, 2020 04:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देवाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख के साथ उनके पुत्र अनंत और राज्य सभा सदस्य परिमल नाथवानी भी थे।मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने ‘नाडू- नेडा’ (तब और अब) कार्यक्रम स्कूलों और अस्पतालों में ढांचागत सुधार के लिए शुरू किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अंबानी के साथ राज्य सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं में रिलायंस की भागीदारी पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने ‘नाडू- नेडा’ (तब और अब) कार्यक्रम स्कूलों और अस्पतालों में ढांचागत सुधार के लिए शुरू किया है।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख के साथ उनके पुत्र अनंत और राज्य सभा सदस्य परिमल नाथवानी भी थे। सूत्रों के अनुसार यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बंद कमरे में हुई।

सीएमओ की विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘मुख्यमंत्री और अंबानी के बीच दो घंटे से अधिक बातचीत हुई।’’ इसमें कहा गया, ‘‘राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।’’ 

टॅग्स :मुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित