लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई टूल रूम सीआईटीडी को 'अनार' पटाखा बनाने की मशीन के लिए पेटेंट मिला

By भाषा | Updated: September 10, 2021 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर हैदराबाद के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टूल डिज़ाइन (सीआईटीडी) को आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले 'अनार' के उत्पादन के लिए स्वचालित मशीन बनाने का पेटेंट प्राप्त हुआ है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीआईटीडी और शिवकाशी स्थित स्टैंडर्ड फायरवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (एसएफपीएल) ने मिलकर इस नवाचार के लिए एक संयुक्त पेटेंट आवेदन दायर किया था। सीआईटीडी, एमएसएमई मंत्रालय का संस्थान है जहां छोटे उद्यमों के लिये आधुनिक औजार के डिजाइन आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।

यह मशीन अनार के निर्माण की पूरी प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह से वायुचालित प्रणाली पर काम करती है। इस प्रक्रिया में कोई विद्युत या इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली का उपयोग नहीं किया गया है। इससे आतिशबाजी उद्योग क्षेत्र में अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने में मदद मिलेगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘एमएसएमई के हैदराबाद स्थित टूल रूम सीआईटीडी को 10 नवंबर 2015 से 20 वर्षों के लिए आतिशबाजी के 'अनार' के उत्पादन के लिए स्वचालित मशीन के लिये पेटेंट प्राप्त हुआ है।’’

सीआईटीडी एक सरकारी संगठन है जो एमएसएमई मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है। इसकी स्थापना 1968 में हुई थी। संस्थान तकनीकी कार्य करने वाले व्यक्तियों को औजारों के डिजाइन और निम्न लागत के स्वचालन के लिये प्रशिक्षण देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?