लाइव न्यूज़ :

एमपीएल ने 2.3 अरब डॉलर मूल्यांकन के आधार पर नयी पूंजी जुटाई

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 सितंबर ई-स्पोर्ट्स मंच मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) ने निवेश कंपनी लेगाटम कैपिटल के नेतृत्व में वित्तपोषण दौर के जरिये 2.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के आधार पर की नयी पूंजी जुटाई हैं।

एमपीएल ने हालांकि जुटाई गई पूंजी का खुलासा नहीं किया लेकिन सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने वित्तपोषण श्रृंखला-ई के जरिये 15 करोड़ डॉलर (1,104.5 करोड़ रुपये) जुटाए है।

एमपीएल ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘लेगाटम कैपिटल के नेतृत्व में नयी पूंजी जुटाई गई। सिकोया, एसआईजी, आरटीपी ग्लोबल, गो-वेंचर्स, मूर स्ट्रैटेजिक वेंचर्स, प्ले वेंचर्स, बेस पार्टनर्स, टेल्स्ट्रा वेंचर्स और फाउंडर्स सर्कल कैपिटल सहित मौजूदा निवेशकों ने इसमें भाग लिया।

एमपीएल के सह-संस्थापक और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)साई श्रीनिवास ने कहा, ‘‘यह निवेश भारतीय गेमिंग और निर्यात उद्योग की क्षमता की पहचान है और वैश्विक स्तर पर विस्तार करने के लिए एमपीएल की क्षमता को दर्शाती है। भारत और इंडोनेशिया में एमपीएल की सफलता ने हमें अमेरिका में व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।’’

एमपीएल इस नयी पूंजी का इस्तमाल अपनी वैश्विक विस्तार नीति को वित्तपोषित करने, घरेलू तकनीक में निवेश तथा भारतीय बाजार में निरंतर संचालन करने में करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?