लाइव न्यूज़ :

मदर डेयरी ने पूर्वी दिल्ली के अपने संयंत्र में कर्मचारियों के लिए वीआरएस की पेशकश की

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता कंपनी, मदर डेयरी ने अपने एक संयंत्र की परिचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से उसमें काम करने वाले कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की है।

सूत्रों ने कहा कि यह योजना केवल पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में स्थित कंपनी के मुख्य संयंत्र तक ही सीमित है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 20 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

सूत्रों ने बताया कि मदर डेयरी में कुल मिलाकर 3,000 से अधिक कर्मचारी हैं।

पटपड़गंज संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

मदर डेयरी की दूध और दुग्ध उत्पादों के प्रसंस्करण और निर्माण कार्य से जुड़ी नौ इकाइयां हैं, जबकि कंपनी की चार इकाइयां बागवानी विभाग से जुड़ी हैं।

संपर्क करने पर, मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड (एमडीएफवीपीएल) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने एक स्वैच्छिक पृथक्करण योजना शुरू की है, जिसमें हम अपने कर्मचारियों को एक स्वैच्छिक विकल्प दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस योजना में ऐसे लाभ शामिल हैं जो विभिन्न उद्योगों में सबसे अच्छे हैं और इच्छुक कर्मचारी 31 मई, 2021 तक इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं।

बीते वित्तीय वर्ष 2019-20 में मदर डेयरी का कारोबार लगभग 10,500 करोड़ रुपये का था।

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर दूध बेचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल