लाइव न्यूज़ :

Most Valuable Company List: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सभी को पछाड़ा, सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी, टीसीएस दूसरे और एचडीएफसी बैंक तीसरे स्थान, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 21:48 IST

Most Valuable Company List: '2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन 500' की शीर्ष दस सूची में शामिल कंपनियों का कुल मूल्य करीब 226 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 17.25 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर रही है।टीसीएस का मूल्यांकन 11.68 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। एचडीएफसी बैंक 8.33 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन के साथ तीसरे स्थान पर है।

Most Valuable Company List: रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी चुनी गई है जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) दूसरे और एचडीएफसी बैंक तीसरे स्थान पर है। बृहस्पतिवार को जारी एक सूची में रिलायंस सबसे आगे रही है।

'2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन 500' की शीर्ष दस सूची में शामिल कंपनियों का कुल मूल्य करीब 226 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। इसमें 17.25 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर रही है। दूसरे स्थान पर मौजूद टीसीएस का मूल्यांकन 11.68 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।

भारत की 500 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों की सूची के दूसरे संस्करण में एचडीएफसी बैंक 8.33 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन के साथ तीसरे स्थान पर है। इस सूची के शीर्ष दस में इंफोसिस 6.46 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन के साथ चौथे स्थान पर है जबकि आईसीआईसीआई बैंक 6.33 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।

भारती एयरटेल 4.89 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन के साथ छठें स्थान, एचडीएफसी लिमिटेड 4.48 लाख करोड़ रुपये के साथ सातवें स्थान और आईटीसी 4.32 लाख करोड़ रुपये के साथ आठवें स्थान पर है। इस सूची में अडाणी समूह की दो कंपनियां नौंवें एवं दसवें स्थान पर रखी गई हैं।

अडाणी टोटल गैस 3.96 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन के साथ नौंवे स्थान पर मौजूद है जबकि अडाणी एंटरप्राइजेज 3.81 लाख करोड़ रुपये के साथ दसवें पायदान पर है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ऊर्जा, खुदरा कारोबार, होटल, रेस्तरां एवं संबंधित क्षेत्र तथा उपभोक्ता सामान क्षेत्रों की कंपनियों में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं सॉफ्टवेयर एवं सेवा क्षेत्र को पिछले साल के मुकाबले कुल छह लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, "मुद्रास्फीति और आसन्न मंदी की पृष्ठभूमि में भारतीय आईटी आउटसोर्सिंग कंपनियों के बड़े सौदों में सुस्ती आने की उम्मीद है।

इसके साथ ही पॉलिसी बाजार, पेटीएम, जोमैटो और नाइका जैसे स्टार्टअप के मूल्यांकन में भी तगड़ी गिरावट आई है।" इस रिपोर्ट में शामिल कंपनियों के निदेशक मंडल में 16 प्रतिशत महिलाएं मौजूद हैं। सर्वाधिक महिला कर्मचारियों के मामले में टीसीएस आगे है जिसमें अकेले 2.1 लाख महिला कर्मचारी हैं। 

टॅग्स :Reliance Industries Limitedmukesh ambaniTata CompanyHDFC Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना