लाइव न्यूज़ :

ज्यादातर मिलेनियल्स की पसंद कोविड के कम मामलों, आसान प्रोटोकॉल वाले अंतरराष्ट्रीय गंतव्य : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:05 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर अधिकांश भारतीय मिलेनियल्स छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन वे इन विदेशी स्थलों के चयन की प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रतिबंधों और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर चौकस हैं। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आयी।

मिलेनियल्स शब्द 1981 से 1996 के बीच पैदा हुए लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बीओटीटी (बिजनेस ऑफ ट्रैवल ट्रेड) ट्रैवल सेंटीमेंट ट्रैकर के अनुसार, लगभग 73 प्रतिशत मिलेनियल्स यात्री कम कोविड मामलों वाले विदेशी गंतव्यों को तरजीह दे रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 67 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे ऐसी जगहों पर जाना चाहेंगे जहां कोविड से जुड़ी आसान नीतियां और स्पष्ट प्रोटोकॉल हों ताकि छुट्टियों के आने वाले मौसम में अपनी छुट्टियों की योजना बनाते समय बेकार की झंझटों से वे बच सकें।

बीओटीटी ट्रैवल सेंटीमेंट ट्रैकर की रिपोर्ट अगस्त और सितंबर 2021 के दौरान पांच सप्ताह की अवधि के लिए देश भर में 7,800 से अधिक मिलेनियल्स यात्रियों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?