लाइव न्यूज़ :

पेटीएम के जरिये मासिक आधार पर 75 करोड़ से अधिक लेन-देन

By भाषा | Updated: March 22, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च डिजिटल भुगतान सेवा कंपनी पेटीएम ने कहा कि उसके भुगतान मंच के जरिये मासिक आधार पर अब 75 करोड़ लेन-देन हो रहे हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पेटीएम वॉलेट और पेटीएम यूपीआई समेत पेटीएम पेमेंट बैंक द्वारा जारी भुगतान उत्पादों का योगदान कुल लेन-देन में करीब 60 प्रतिशत है।

पिछले साल शुरू पेटीएम पोस्टपेड और ईएमआई (समान मासिक किस्त) सेवाओं की ग्राहकों के बीच लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मासिक आधार पर इसमें 25 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है।

पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा, ‘‘हम भुगतान मंच प्रदाताओं के मामले में अग्रणी हैं...हमारी प्रणाली प्रति सेकेंड 2,500 लेन-देन करने में सक्षम है। इससे विशेष कार्यक्रम और बिक्री के समय जब लेन-देन की संख्या बढ़ती है, उससे निपटने में मदद मिलती है।’’

भारत में डिजिटल भुगतान पर एक ताजी रिपोर्ट के अनुसार भुगतान मंच के रूप में पेटीएम गेटवे में तेजी से वृद्धि हो रही है और बाजार में इसकी हिस्सेदारी 42 प्रतिशत से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू