लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के चलते वैश्विक मंदी की आशंका, मूडीज ने भारत की वृद्धि दर घटाकर 2.5 फीसदी किया

By निखिल वर्मा | Updated: March 27, 2020 11:19 IST

मूडीज ने कहा है कि अनुमानित वृद्धि दर के हिसाब से भारत में 2020 में आय में तेज गिरावट हो सकती है। इससे 2021 में घरेलू मांग और आर्थिक स्थिति में सुधार की दर पहले से अधिक प्रभावित हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमू़डीज के अनुसार भारत में बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के पास नकद धन की भारी कमी के चलते कर्ज हासिल करने को लेकर बाधा चल रही हैवहीं आरबीआई गर्वनर ने रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट, सीआरआर में भारी कटौती करते हुए कहा है कि आर्थिक बुनियाद 2008 में वित्तीय बाजार संकट के मुकाबले मजबूत हैRBI गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि सीआरआर में कटौती से बैंकों के पास कर्ज देने के लिए 3.74 लाख करोड़ रुपये के बराबर अतिरिक्त नकद धन उपलब्ध होगा.

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ने भारत की वर्ष 2020 की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान घटा कर 2.5 प्रतिशत किया। इससे पहले 17 मार्च 2020 को मूडीज ने भारतीय की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.3 फीसदी किया था। शुक्रवार (27 मार्च) को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि आर्थिक माहौल को देखते हुए अगले साल के लिए आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति के बारे में अनुमान नहीं लगाया है। साथ ही आरबीआई गर्वनर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर असर होगा और वैश्विक मंदी की आंशका है

जी-20 देशों में मंदी आने का अनुमान

इससे पहले 25 मार्च को वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कोरोना वायरस संकट के चलते जी-20 समूह देशों में इस साल मंदी आने का अनुमान जताया है। मूडीज ने अनुमान जताया है कि जी-20 समूह देशों का सब मिलाकर सकल घरेलू उत्पाद 2020 में 0.5 प्रतिशत घटेगी। इसमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था में दो प्रतिशत और यूरोजोन (यूरो को मुद्रा के तौर पर अपनाने वाले देश) की अर्थव्यवस्था में 2.2 प्रतिशत का सिकुड़न होगा। हालांकि कोरोना वायरस का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद उसकी अर्थव्यवस्था का 3.3 प्रतिशत विस्तार होने की संभावना है। 

कोरोना वायरस के चलते हो रहा है असर

मूडीज के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने का ठीक-ठाक आर्थिक असर होगा। प्रभावित देशों में इससे घरेलू मांग पर असर हो रहा है, आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो रही है और एक देश से दूसरे देश में होने वाला व्यापार घट रहा है। मूडीज ने कहा, ‘‘ये व्यवधान जितना लंबा खीचेंगे, वैश्विक आर्थिक मंदी का जोखिम उतना अधिक होगा।’’ इसके अलावा एविएशन, टूरिज्म, होटल व्यवसाय, क्रूज लाइनर और रेस्तरां व्यापार पर सबसे ज्यादा जोखिम मंडरा रहा है।

टॅग्स :इकॉनोमीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासभारतीय अर्थव्यवस्थाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत