लाइव न्यूज़ :

मोदी, शाह को बंगाल के खिलाफ दुष्प्रचार के लिेए माफी मांगनी चाहिेए: अमित मित्रा

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:38 IST

Open in App

कोलकाता, 27 दिसंबर पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने शनिवार को कहा कि राज्य औद्योगिक विकास के कई मापदंडों में राष्ट्रीय दर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य के खिलाफ ‘‘दुष्प्रचार अभियान’’ के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मित्रा ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उद्योग, सेवाओं और कृषि क्षेत्रों में राज्य की जीडीपी वृद्धि दर राष्ट्रीय दर से अधिक है।

भाजपा अक्सर आरोप लगाती है कि पश्चिम बंगाल में आर्थिक विकास नहीं हो रहा है, और यहां केंद्र द्वारा प्रायोजित आयुष्मान भारत तथा पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को इसलिए लागू नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इसमें हेरफेर की गुंजाइश नहीं है।

मित्रा ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का बंगाल के बारे में शर्मनाक दुष्प्रचार अभियान केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है, आंकड़े साबित करते हैं कि कैसे दोनों के तहत भारत की वृद्धि दर नीचे चली गई है, जबकि ममता बनर्जी के तहत बंगाल ने जीडीपी, उद्योग, सेवा, कृषि में वृद्धि दर्ज की है। इसलिए बंगाल के लोगों से माफी मांगिए।’’

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के 31 अगस्त 2020 के आंकड़ों के मुताबिक देश की सकल घरेलू उत्पाद 4.18 प्रतिशत रही है जबकि पश्चिम बंगाल की सकल राज्य घरेलू उत्पाद की दर 7.26 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत की औद्योगिकी वृद्धि 0.92 प्रतिशत रही है जबकि इस पूर्वी राज्य की औद्योगिकी वृद्धि 5.79 प्रतिशत दर्ज की गई।

मित्रा फिक्की के महासचिव भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सेवा और कृषि क्षेत्र में राष्ट्रीय दर से आगे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने सांसदों को 16 से 18 अप्रैल तक संसद में उपस्थित रहने के लिए जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...