लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट में आया जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 40,000 और निफ्टी 12,000 के पार पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 16:05 IST

मोदी सरकार के आने के बाद से ही शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं, दो दशक के बाद घरेलू खपत में आई गिरावट के कारण आरबीआई अपनी अगली मौद्रिक समीक्षा नीति में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी कर सकती है.

Open in App
ठळक मुद्दे शीर्ष 10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू 4 लाख करोड़ के आसपास बढ़ गई है. निफ्टी 12,070 पॉइंट तक पहुंच गया तो वहीं, सेंसेक्स 40,195 के रिकॉर्ड स्तर को छू गया.

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम पर आई गिरावट और आरबीआई द्वारा ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत कम करने को लेकर आशान्वित शेयर मार्केट आज जबर्दस्त उछाल के साथ शुरू हुआ.

दोपहर के बाद निफ्टी 12,070 पॉइंट तक पहुंच गया तो वहीं, सेंसेक्स 40,195 के रिकॉर्ड स्तर को छू गया. 

मोदी सरकार के आने के बाद से ही शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं, दो दशक के बाद घरेलू खपत में आई गिरावट के कारण आरबीआई अपनी अगली मौद्रिक समीक्षा नीति में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी कर सकती है, ऐसे में शेयर मार्केट भी इस फैसले को लेकर आशान्वित दिखा. 

ऐसा माना जा रहा है कि आरबीआई के इस फैसले के बाद कर्ज सस्ता होंगे और मार्केट में एक बार फिर तेजी देखने को मिलेगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में लिस्टेड शीर्ष 10 कंपनियों का मार्केट वैल्यू 4 लाख करोड़ के आसपास बढ़ गई है. 

आर्थिक विश्लेषकों के मुताबिक, शेयर मार्केट में आया उछाल अस्थायी है और लम्बे समय में अच्छी बढ़त के लिए नई सरकार के आर्थिक सुधारों का सिलसिला जारी रहना चाहिए.  

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारमोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी