लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के बजट पर विशेषज्ञों की रायः राजकोषीय घाटे के लक्ष्य के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा यह लोक-लुभावन बजट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2019 10:38 IST

रेटिंग एजेंसी मूडीज के विश्लेषकों के अनुसार सरकार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 3.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यम आय वर्ग के लिए जो घोषणाएं की गई हैं उनसे 2019-20 में राजकोषीय घाटे पर दबाव रहेगाअंतरिम बजट में खर्च बढ़ाने के कदम उठाए गए हैं जबकि राजस्व बढ़ाने के उपाए नहीं किए गए है.

मुंबई, 2 फरवरी: केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को जो अंतरिम बजट पेश किया है उसे एक ओर जहां मतदाताओं को लुभाने वाला बता रहे हैं वहीं अर्थशास्त्रियों व विशेषज्ञों का कहना है कि यह राजकोषीय घाटे के लक्ष्य के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. खासकर बजट में किसानों और मध्यम आय वर्ग के लिए जो घोषणाएं की गई हैं उनसे वित्त वर्ष 2019-20 में राजकोषीय घाटे पर दबाव रहेगा.

रेटिंग एजेंसी मूडीज के विश्लेषकों के अनुसार सरकार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 3.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. विश्लेषकों का कहना है कि अंतरिम बजट में खर्च बढ़ाने के कदम उठाए गए हैं जबकि राजस्व बढ़ाने के उपाए नहीं किए गए है. ऐसे में सरकार के सामने लगातार 4 वर्ष तक राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल होगा.

मूडीज के इन्वेस्टर्स सर्विस में एसोसिएट मैनेजिंग डायरेक्टर जीन फैंग ने कहा कि यह बजट राजकोषीय घाटे को कम करने के लिहाज से ठीक नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने चुनावी साल में किसानों और ग्रामीण रोजगार कार्यक्रमों के लिए खजाना खोलते हुए अतिरिक्त फंड का बंदोबस्त किया है. लेकिन अगले साल राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करना और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा. बॉक्स आयकर छूट की घोषणा राजकोषीय गणित की कीमत पर की जानकारों का यह भी कहना है कि आम चुनाव से पहले किसानों और मध्यम वर्ग को लुभाने के उपायों से उपभोग बढ़ेगा.

किसानों को 6,000 रु पए सालाना की न्यूनतम आय तथा आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रु पए करने की घोषणा राजकोषीय गणित की कीमत पर की गई है. यह भी कहा जा रहा है कि वित्त वर्ष 2018-19 के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य से लगातार चूक तथा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए लक्ष्य को उसी स्तर पर कायम रखना आश्चर्यजनक तौर पर नकारात्मक है. इससे 2020-21 में राजकोषीय घाटे को कम कर तीन प्रतिशत पर लाने के लक्ष्य पर सवाल खड़ा होता है.

न्यूनतम आय जैसे कदम उपभोग बढ़ाएंगे यस बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री शुभदा राव के अनुसार आयकर छूट और गरीब किसानों को न्यूनतम आय जैसे कदम उपभोग बढ़ाने वाले हैं. राव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय मोर्चे पर मामूली चूक रहेगी. किसानों को राहत से राजकोषीय मजबूती की दिशा में भी कदम बाधित होगा, क्योंकि सरकार मतदाताओं को खुश करना चाहती है. वहीं डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के प्रमुख अर्थशास्त्री अरुण सिंह की माने तो किसानों और मध्यम आय वर्ग के लिए जो घोषणाएं की गई हैं उनसे 2019-20 में राजकोषीय घाटे पर दबाव रहेगा.

टॅग्स :बजटबजट 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स