लाइव न्यूज़ :

निर्यातकों के साथ वाणिज्य मंत्रालय की बैठक 20 अप्रैल को

By भाषा | Updated: April 18, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने निर्यातकों की 20 अप्रैल को बैठक बुलायी है। इसमें कोरोना वायरस महामारी के फैलने से निर्यात क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा होगी।

भारत के निर्यात में पिछले कुछ समय से सुधार हो रहा है।

बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

बैठक की जानकारी की पुष्टि करते हुए निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि मंत्रालय निर्यातकों से जुड़े मसलों पर चर्चा के लिए इस तरह की बैठकें आयोजित करता रहता है।

रत्न आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष कॉलिन शाह ने कहा कि इन बैठकों का लाभ होता है। इससे निर्यातकों को अपनी बात सरकार के सामने उठाने का मौका मिलता है।

मार्च में भारत का वाणिज्यिक निर्यात 60.29 प्रतिशत बढ कर 34.45 अरब डालर रहा। वैसे कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात में कुल मिला कर 7.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी और यह 290.63 अरब डालर रहा।

वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़े के अनुसार अप्रैल 2021 में 1-14 तरीख के दौरान निर्यात बढ़कर 13.72 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब