लाइव न्यूज़ :

वित्त राज्य मंत्री कराड ने बैंकों से पूर्वोत्तर के राज्यों में ऋण सुविधा बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बैंकों से कहा है कि वे बैंकिंग तक लोगों की पहुंच में सुधार करें और साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में ऋण की सुविधा भी बढ़ाएं।

असम, त्रिपुरा और मणिपुर के एक सप्ताह के दौरे पर गए कराड ने पूर्वोत्तर में विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के प्रदर्शन की समीक्षा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी (एसएलबीसी) के माध्यम से बैंकों को पब्लिक सेक्टर बैंक्स डोरस्टेप बैंकिंग सेवा (पीएसबी डीबीएस) के बारे में सामान्य जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी, जिसके लिए ग्राहक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

योजना के तहत लोगों को चेक, ड्राफ्ट, नया चेक बुक आदि जैसी बैंकिंग सेवाएं अपने घर पर ही हासिल करने की सुविधा मिल सकती। उन्हें इन कामों के लिए बैंक की शाखा जाने की जरूरत नहीं है। इस साल की शुरुआत में पेश की गयी यह सेवा इस समय देश में कुछ जगहों पर उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?