लाइव न्यूज़ :

मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया ने देश में अपनी 29वीं दुकान खोली

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई विभिन्न प्रकार के सामानों के थोक विक्रेता मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया ने बुधवार को विशापत्तनम में अपनी नई दुकान खोलने की घोषणा की। इससे कंपनी के बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़कर 29 हो गयी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि विजयवाड़ा के बाद नई दुकान आंध्र प्रदेश में दूसरी है। इससे करीब 500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

यह स्टोर 50,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें वैश्विक मानकों के अनुरूप खाने-पीने और गैर-खाद्य श्रेणी दोनों में 7,500 से अधिक उत्पाद हैं।

मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ अरविंद मेदिरत्ता ने कहा कि आंध्र प्रदेश कंपनी के लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है और कंपनी आने वाले समय में राज्य में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि हम राज्य में और अधिक दुकानें खोलने और ग्राहकों को बेहतर सेवा के साथ विविध उत्पाद उपलब्ध कराने को लेकर निवेश जारी रखेंगे।

मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया जर्मनी की अंतरराष्ट्रीय थोक कंपनी मेट्रो की इकाई है, जो 34 देशों में काम करती है।

इसने 2003 में भारतीय बाजार में कदम रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?