लाइव न्यूज़ :

मेटा ने कर्मचारियों के लिए जारी किए नए नियम, सप्ताह में तीन दिन कार्यालय आना जरूरी, नहीं मानने पर जा सकती है नौकरी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 21, 2023 16:20 IST

नया निर्देश उन कर्मचारियों पर लागू होता है जिन्हें अधिकारी पद सौंपा गया है। इस नियम के साथ ही मेटा ने कर्मचारियों के लिए चेतावनी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि आदेश का पालन न करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमेटा ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए जारी किए नए नियमकार्यालय से प्रति सप्ताह 3 दिन काम करना जरूरीनया निर्देश उन कर्मचारियों पर लागू होता है जिन्हें अधिकारी पद सौंपा गया है

नई दिल्ली: मार्क जुकरबर्ग के स्वामित्व वाली मेटा ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए कार्यालय से प्रति सप्ताह 3 दिन काम करने के नियम की घोषणा की। इस नियम के साथ ही मेटा ने कर्मचारियों के लिए चेतावनी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि आदेश का पालन न करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

मेटा में एच आर विभाग की हेड लोरी गोलेर ने एक ईमेल जारी कर कर्मचारियों को सूचित किया कि "5 सितंबर से कर्मचारियों को प्रति सप्ताह कम से कम 3 दिन व्यक्तिगत रूप से कार्यालय आना होगा। ऐसा आपसी संबंधों और मजबूत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। 

आदेश में कहा गया है कि प्रबंधक मासिक रूप से लोगों की उपस्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर उन लोगों पर नज़र रखेंगे जो नियमों को पूरा करने में विफल रहते हैं। कहा गया है कि जो कोई भी बार-बार नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ "अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नए नियमों को न मानने वाले कर्मचारियों की रेटिंग घटाई जा सकती है और सुधरने के कोई गुंजाइश होने पर बर्खास्त भी किया जा सकता है। 

नया निर्देश उन कर्मचारियों पर लागू होता है जिन्हें अधिकारी पद सौंपा गया है।  हालाँकि, "दूरस्थ कर्मचारियों" को निर्देश दिया गया है कि वे "हर 2 महीने में 4 दिन" से अधिक कार्यालय न जाएं और वह भी तभी जब उनके पास "स्पष्ट व्यावसायिक कारण" हो।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से कार्यालय के काम के लाभों के बारे में बात की थी। इसके बाद ये निर्देश जारी किए गए। 

मेटा प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमारा मानना ​​है कि अलग-अलग माध्यमों से किया जाने वाली कार्य भविष्य में भी महत्वपूर्ण बना रहेगा, खासकर जब हमारी तकनीक में सुधार होगा। निकट अवधि में, हमारा व्यक्तिगत फोकस हमारे उन लोगों के लिए एक मजबूत, मूल्यवान अनुभव का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिन्होंने कार्यालय से काम करना चुना है। 

टॅग्स :मेटामार्क जकरबर्गफेसबुकव्हाट्सऐपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी