लाइव न्यूज़ :

व्यापरी संगठन कैट ने दिल्ली में बाजार खोलने के सम-विषम फार्मूले की आलोचना की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून असंगठित क्षेत्र के व्यापारियों के संगठन कैट (सीएआईटी) ने दिल्ली सरकार के सोमवार से बाजारों को खोलने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया, लेकिन सरकार के ‘सम-विषम फॉर्मूले' का यह कहते हुए विरोध किया कि यह शहर के व्यावसायिक चरित्र के अनुरूप नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में आगे और ढील देने की घोषणा की और कहा कि दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलायी जाएगी और राष्ट्रीय राजधानी में बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे।

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘सम-विषम फॉर्मूला कभी भी दिल्ली के व्यापारिक चरित्र के अनुकूल नहीं है क्योंकि देश का सबसे बड़ा वितरण केंद्र होने के नाते, दिल्ली का एक बिल्कुल अलग व्यवसाय प्रारूप है जहाँ एक व्यापारी माल की खरीद के लिए दूसरे पर निर्भर हैं।”

उन्होंने सुझाव दिया, ‘‘यह बेहतर होता अगर दिल्ली सरकार दिल्ली के विभिन्न बाजारों में टुकड़ों अलग-अलग समय पर दुकानें खेलवाती।’’

उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखे अपने पहले पत्र में, कैट ने थोक बाजारों के लिए – सुबह 10 से शाम 4 बजे तक – और खुदरा बाजारों के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक का अलग अलग समय खोलने का सुझाव दिया।

दिल्ली सरकार ने पहली बार 19 अप्रैल को पूर्ण साप्ताहिक लॉकडॉऊन लागू किया था जिसे बाद में कई बार बढ़ाया गया और आखिरी बार 23 मई को इसे बढ़ाया गया।

दिल्ली सरकार ने 31 मई से विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी।

कैट के अनुसार, इस निर्णय से विशेष रूप से उपभोक्ताओं के लिए भ्रम की स्थिति बढ़ जाएगी, क्योंकि वे बाजारों में बिना यह जाने खरीदारी के लिए आएंगे ‘‘कि जिस दुकान से वे खरीदना चाहते हैं’’ वह सम-विषम नियम लागू होने के कारण खुली होगी या नहीं।

सरकार से बाजारों को सम-विषम फार्मूले से खोलने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और इसके बजाय अलग अलग समय पर खोलने का विकल्प चुनने के लिए कहते हुए, इस व्यापारी निकाय ने निर्णय लेने से पहले व्यापारी संघों से परामर्श नहीं करने के लिए आप सरकार की आलोचना की।

कैट ने एक बयान में कहा, ‘‘यह संतोष की बात होगी कि दुकानें खुली हैं लेकिन वास्तव में कितनी व्यावसायिक गतिविधियां होंगी (किसी का) इस पर अभी केवल अटकलें ही लगायी जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट