लाइव न्यूज़ :

मर्सिडीज -बेंज ने एस-क्लास का आयातित संस्करण पेश किया, कीमत 2.17 करोड़ रुपए से शुरू

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज -बेंज इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी नयी पीढी की सेडान एस-क्लास का आयातित संस्करण पेश किया जिसकी कीमत 2.17 करोड़ रुपए से शुरू होगी। कंपनी इस साल आखिरी तिमाही में इस मॉडल का स्थानीय स्तर पर उत्पादित संस्करण पेश करने की तैयारी कर रही है।

नयी 7वीं पीढ़ी की एस-क्लास दो संस्करणों में उपलब्ध है - डीजल एस 400डी 4मैटिक (2.17 करोड़ रुपए) और पेट्रोल एस 450 4मैटिक (2.19 करोड़ रुपए)।

कंपनी की भारत में 2021 में 15 नयी कारें उतारने की योजना है जिनमें से वह अब तक आठ कारें बाजार में उतार चुकी है।

मर्सिडीज -बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने पीटीआई-भाषा से कहा, "एस-क्लास कई पहलुओं से मर्सिडीज का स्तंभ है। इसके बहुत सारे प्रशंसक भी हैं। जब इसे दुनिया भर में उतारा (2020 की चौथी तिमाही में) गया था, हमारे बहुत सारे (भारतीय) ग्राहकों ने इसपर नजर बनाए रखी और नयी जानकारी पर ध्यान देते रहे तथा कार को लेकर लोगों में काफी रुचि है।"

उन्होंने सेडान-एस क्लास के इस संस्करण को लेकर कहा, "हमारी पहली खेप में 150 कारें बेचने की योजना है और इसमें से आधी पहले ही बिक चुकी हैं। 50 प्रतिशत कारों की पहले ही बुकिंग हो चुकी है और ग्राहकों के लिए निर्दिष्ट की जा चुकी हैं। "

वर्ष 2000 में भारतीय बाजार में उतारे जाने के बाद से एस -क्लास की 8,000 से ज्यादा कारें बिक चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?