लाइव न्यूज़ :

अधिकार प्राप्त समूह की कोविड-19 प्रबंधन को लेकर नागरिक समाज संगठनों के साथ बैठक

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह-3 ने सोमवार को एक लाख से अधिक नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) के साथ कोविड-19 संक्रमण में तीव्र वृद्धि के प्रभाव से पार पाने और उसके प्रबंधन के लिये समन्वित रणनीति पर चर्चा की।

गैर-सरकारी संगठनों/सीएसओ के सदस्यों को सरकार की तरफ से उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी दी गयी। इसमें ऑक्सीजन और संबंधित उपकरण पर आयात शुल्क में छूट, 18 साल से अधिक उम्र की आबादी के लिये टीकाकरण, 80 करोड़ लोगों को दो महीने के लिये मुफ्त अनाज तथा परिवहन संबंधी बाधाओं को दूर करना शामिल हैं।

सरकार ने कोविड-19 के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के प्रबंधन के लिये छह अधिकार प्राप्त समूह गठित किये हैं।

नीति आयोग के सीईओ की अध्यक्षता वाले अधिकार प्राप्त समूह-3 को कोविड-19 की रोकथाम के लिये कदम उठाने को लेकर निजी क्षेत्र, एनजीओ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी दी गयी है।

बैठक में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सदस्य कमल किशोर और विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, कैबिनेट सचिवालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

नागरिक समाज संगठनों में अक्षय पात्र, नारायण सेवा संस्थान, इंडियन कॉआपरेटिव नेटवर्क फॉर वुमेन (आईसीएनडब्ल्यू), करूणा ट्रस्ट और दिशा फाउंडेशन आदि ने कोविड-19 महामारी से संबंधित चुनौतियों के समाधान के लिये कई सुझाव दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?