लाइव न्यूज़ :

मारुति की बिक्री नवंबर में 1.7 प्रतिशत बढ़कर 1,53,223 इकाई पर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 12:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री नवंबर में 1.7 प्रतिशत बढ़कर 1,53,223 इकाई पर पहुंच गईं। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 1,50,630 वाहन बेचे थे।

मारुति ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नवंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री मामूली बढ़कर 1,44,219 इकाई पहुंच गई। नवंबर, 2019 में घरेलू बाजार में उसने 1,43,686 वाहन बेचे थे।

कंपनी की मिनी कारों....आल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री 15.1 प्रतिशत घटकर 22,339 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 26,306 इकाई रही थी।

इसी तरह कॉम्पैक्ट खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 1.8 प्रतिशत घटकर 76,630 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 78,013 इकाई रही थी। हालांकि, मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री 29.1 प्रतिशत बढ़कर 1,870 इकाई पर पहुंच गई, जो नवंबर, 2019 में 1,448 इकाई रही थी।

इसी तरह यूटिलिटी वाहनों.....विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 2.4 प्रतिशत बढ़कर 23,753 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 23,204 इकाई रही थी।

नवंबर में कंपनी का निर्यात 29.7 प्रतिशत बढ़कर 9,004 इकाई पर पहुंच गया। नवंबर, 2019 में कंपनी ने 6,944 वाहनों का निर्यात किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4! प्रभसिमरन सिंह ने लगातार जड़े सात चौके, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

क्रिकेटDC vs PBKS: मुकाबले के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद लुंगी एनगिडी को एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर ले जाया गया | VIDEO

क्रिकेटनाबाद 152 रन के साथ सबसे आगे राहुल?, 25 छक्के-चौके के साथ आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री, 12 और 51 पर पंजाब खिलाड़ी ने छोड़े कैच और केएल ने कूटे रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन