लाइव न्यूज़ :

मारुति ने कोविड-19 के चलते फैक्टरी को मरम्मत के लिए समय से पहले बंद करने का फैसला

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल देश की प्रमुख कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उसने अपने कारखानों को तय समय से पहले 1-9 मई के बीच बंद रखने का फैसला किया है।

ऑटो विनिर्माता को गुरुग्राम और मानेसर स्थित दो संयंत्रों को जून में मरम्मत के लिए बंद करना था, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के चलते उन्हें चिकित्सा इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन बचाने के लिए एक महीने पहले ही बंद करने का फैसला किया गया।

एमएसआई ने कहा कि कार विनिर्माण की प्रक्रिया के तहत उसके कारखानों में ऑक्सीजन की छोटी मात्रा का उपयोग किया जाता है, जबकि कलपुर्जा विनिर्माताओं द्वारा अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का उपयोग होता है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘मौजूदा हालात में हम मानते हैं कि सभी उपलब्ध ऑक्सीजन का इस्तेमाल जीवन बचाने के लिए किया जाना चाहिए। इसलिए मारुति सुजुकी ने अपने कारखानों को रखरखाव के लिए समय से पहले बंद करने का फैसला किया है।’’

इस दौरान सभी कारखानों में उत्पादन बंद रहेगा।

कंपनी ने कहा कि सुजुकी मोटर गुजरात ने अपने कारखाने के लिए भी ऐसा ही निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?