लाइव न्यूज़ :

मारुति ने ग्रामीण बाजारों में 50 लाख की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने भारत के ग्रामीण बाजारों में 50 लाख की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने एक बयान में कहा कि देश के ग्रामीण हिस्सों में 1,700 से अधिक खास आउटलेट के साथ, उसकी कुल बिक्री का लगभग 40 प्रतिशत आज ग्रामीण बाजारों से आता है।

कंपनी की कुल बिक्री चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 3,53,614 इकाई रही। वित्त वर्ष 2020-21 में कुल बिक्री 14,57,861 इकाई थी, जो 2019-20 की कुल बिक्री 15,63,297 इकाई के मुकाबले कम थी।

एमएसआईएल के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए गर्व है कि हमारे ग्राहकों और स्थानीय डीलर भागीदारों के समर्थन से हमने ग्रामीण भारत में कुल बिक्री के लिहाज से 50 लाख का आंकड़ा पार किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीण बाजारों का कंपनी के कारोबार में एक विशेष स्थान है। वर्षों से हमने इस खंड की जरूरतों का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया है... हम ग्रामीण भारत में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों और सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...