लाइव न्यूज़ :

मारुति के चेयरमैन ने कहा, जीएसटी की ऊंची दर, अधिग्रहण की लागत से कारों की मांग सुस्त

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की ऊंची दर तथा अधिग्रहण की ऊंची लागत की वजह से देश में कारों की मांग सुस्त बनी हुई है। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के चेयरमैन आर सी भार्गव ने यह बात कही है।

कंपनी की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए भार्गव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जब तक अधिग्रहण की लागत को कम करने के लिए कदम नहीं उठाएंगी, कार बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख देशों में भारत में जीएसटी की दर सबसे ऊंची है।

भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही प्रभावित हुई है। अगली तीन तिमाहियों का प्रदर्शन काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि लोगों का टीकाकरण कितना प्रभावी है और वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का कैसे अनुपालन कर रहे हैं।

मारुति के चेयरमैन ने कहा कि उत्पादन और बिक्री में फिर गिरावट आई है और पिछली तिमाही में जो सुधार शुरू हुआ था, उसे झटका लगा है। पहली तिमाही की बिक्री का आंकड़ा 3,53,600 इकाई पर सीमित रहा है।

भार्गव ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य का परिदृश्य इस बात पर निर्भर करेगा कि संक्रमण को कैसे नियंत्रित किया जाता है। ‘‘अगली तीन तिमाहियों का प्रदर्शन हमारे नागरिकों के टीकाकरण और उनके द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन पर निर्भर करेगा।’’

उन्होंने कहा कि यदि हम तीसरी लहर को रोक सकते हैं या उसके प्रभाव को उल्लेखनीय रूप से कम कर सकते हैं, तो आर्थिक गतिविधियां सुधरेंगी और कारों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?