लाइव न्यूज़ :

फंड हेराफेरी से जुड़े मामले में मार्केट रेगुलेटर सेबी ने ZEE के 2 पूर्व निदेशक को भेजा समन

By आकाश चौरसिया | Updated: February 21, 2024 15:58 IST

सेबी को पता चला है कि जी एंटरटेनमेंट कंपनी के फंड से संबंधित दो लोगों द्वारा बड़ी हेरफेर की गई है। इस मामले से जुड़े दो पूर्व निदेशक को सेबी के समक्ष पेश होने और गवाही देने का फरमान सुनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्केट रेगुलेटर (सेबी) ने जी के दो पूर्व निदेशकों को भेजा समन जी एंटरटेनमेंट कंपनी के फंड से संबंधित दो लोगों द्वारा बड़ी हेरफेर की गई- सेबीइन दोनों निदेशकों ने 2021 के आसपास कंपनी का बोर्ड छोड़ दिया था

नई दिल्ली:  मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज (जी) के दो पूर्व निदेशकों को समन भेज दिया है। सेबी को पता चला है कि जी एंटरटेनमेंट कंपनी के फंड से संबंधित दो लोगों द्वारा बड़ी हेरफेर की गई है। इस मामले से जुड़े दो पूर्व निदेशक को सेबी के समक्ष पेश होने और गवाही देने का फरमान सुनाया है। कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि इन दोनों निदेशकों ने 2021 के आसपास कंपनी का बोर्ड छोड़ दिया था।  

उन्होंने आगे कहा कि नियामक ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है और अब वह उन संस्थाओं के व्यापक समूह की जांच कर रहा है,  जिन्होंने हाल के वर्षों में जील के साथ कारोबार किया है। एक दूसरे व्यक्ति के मुताबिक, विशेष रूप से सेबी मुंबई स्थित 2 प्रमुख प्रोडक्शन हाउस की भूमिका की भी जांच कर रहा है, "जिनका उपयोग धन निकालने के लिए किया गया था,"।

रेगुलेटर अब इस क्रम में जांच को विस्तार देते हुए लेनदेन से जुड़े जी और निवेशकों से जुड़ी निजी कंपनियों को भी खंगालेगा। वहीं, पहले व्यक्ति ने कहा, कंपनी के पूर्व निदेशकों, जिसमें कंपनी के स्वतंत्र निदेशक भी शामिल है उन्हें भी सेबी ने जांच के लिए बुलाया है। उनसे लेनदेन से जुड़ी से सभी कागजात लाने के लिए कहा है। 

टॅग्स :Zee EntertainmentमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर