लाइव न्यूज़ :

वृहद आर्थिक आंकड़ों, ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के रुख से तय होगी बाजार की दिशा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 10:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर वृहद आर्थिक आंकड़ों और अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय जैसे वैश्विक घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार को मुद्रास्फीति और आयात-निर्यात जैसे बड़े आंकड़ों का इंतजार रहेगा।’’

इसके अलावा वैश्विक बाजारों की दिशा ब्रेक्जिट वार्ता, अमेरिका के प्रोत्साहन उपायों आदि से तय होगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘बाजार का कुल रुख सकारात्मक है। तरलता की बेहतर स्थिति, वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रमों तथा अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच बाजार जुझारू क्षमता दिखा रहा है।’’

हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका में प्रोत्साहन को लेकर गतिरोध और ब्रेक्जिट वार्ता का नतीजा नहीं निकलने की वजह से बाजार कुछ समय तक इसी स्तर पर टिका रहेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,019.46 अंक या 2.26 प्रतिशत के लाभ में रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘सूचकांक में कुछ मजबूती के संकेत हैं, जो बाजार की दृष्टि से अच्छा रहेगा।‘’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (रणनीति) बिनोद मोदी ने कहा, ‘‘यदि ब्रेक्जिट को लेकर कोई करार नहीं होता है, तो निकट भविष्य में इससे बाजार का रुख प्रभावित हो सकता है। इसके लिए समयसीमा 31 दिसंबर तक है।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक केंद्रीय बैंकों के नरम रुख, कंपनियों की आमदनी में सुधार की संभावनाओं और कमजोर डॉलर सूचकांक से घरेलू बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का प्रवाह अनुकूल बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?