लाइव न्यूज़ :

Market Close Highlights: सेंसेक्स 445 और निफ्टी 145 अंक चढ़कर बंद?, 80248.08 पर सेंसेक्स, रिलायंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक में बहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2024 16:36 IST

Market Close Highlights: एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।आर्थिक वृद्धि दर करीब दो साल के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर रही।विनिर्माण, खनन और खपत गतिविधियों में सुस्ती से वृद्धि दर में कमी आई।

Market Close Highlights: अमेरिकी एवं एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू स्तर पर सोमवार को रिलायंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 445 अंक और निफ्टी 145 अंक चढ़कर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 445.29 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,248.08 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 80,337.82 के ऊपरी और 79,308.95 के निचले स्तर तक भी गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 144.95 अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 24,276.05 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। दूसरी तरफ एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

इस तरह घरेलू बाजार जीडीपी की वृद्धि दर में आई सुस्ती से बेअसर रहे। शुक्रवार को कारोबारी अवधि खत्म होने के बाद घोषित सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर करीब दो साल के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर रही। विनिर्माण, खनन और खपत गतिविधियों में सुस्ती से वृद्धि दर में कमी आई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही, जबकि जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही। हालांकि यूरोप के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,383.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,723.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत बढ़कर 72.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 759.05 अंक बढ़कर 79,802.79 और निफ्टी 216.95 अंक चढ़कर 24,131.10 पर बंद हुआ था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी