लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.61 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: April 3, 2022 15:22 IST

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 39,073.7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 17,95,709.10 करोड़ रुपये पर रहा। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 29,687.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,88,808.97 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल की 27,103.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,16,625.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,914.49 अंक या 3.33 फीसदी तक चढ़ा था एचडीएफसी बैंक की बाजार पूंजी 41,469.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,35,324.84 करोड़ रुपये हो गई हैवहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 39,073.7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ

दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,61,767.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच सप्ताह के अंत के दौरान सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,914.49 अंक या 3.33 प्रतिशत तक चढ़ गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 41,469.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,35,324.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 39,073.7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 17,95,709.10 करोड़ रुपये पर रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 29,687.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,88,808.97 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल की 27,103.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,16,625.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 26,851.9 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,363.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में 26,672.18 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,48,810.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 25,975.05 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,11,777.01 करोड़ रुपये रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 18,088.37 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,89,678.12 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 15,930.43 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,53,548.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस की बाजार हैसियत 10,916.49 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,00,268.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीHDFC BankReliance IndustriesBharti Airtel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना