लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 69,611 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: July 18, 2021 13:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 69,611.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।

वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. तथा बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन घट गया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 24,470.25 करोड़ रुपये बढ़कर 13,38,763.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 14,966.52 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,57,268.94 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 10,998.18 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,41,000.85 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 7,259.12 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,58,109.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,027.27 करोड़ रुपये के लाभ से 3,47,027.74 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक का 5,890.25 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,83,936.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,223.56 करोड़ रुपये घटकर 5,67,331.72 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,845.75 करोड़ रुपये घटकर 11,81,717.45 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,642.4 करोड़ रुपये घटकर 6,62,287.84 करोड़ रुपये तथा बजाज फाइनेंस का 570.4 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,69,810.18 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 753.87 अंक या 1.43 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें