लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा रुपये

By भाषा | Updated: June 13, 2021 10:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आइसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

बीते सप्ताह टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 47,551.31 करोड़ रुपये बढ़कर 12,10,218.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस ही रही। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 26,227.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,479.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 14,200.35 करोड़ रुपये बढ़कर 14,02,918.76 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 7,560.02 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,69,327.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 5,850.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,56,041.95 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 10,968.39 करोड़ रुपये घटकर 4,61,972.21 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 8,249.47 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,20,091.77 करोड़ रुपये पर आ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,927.52 करोड़ रुपये घटकर 4,40,035.66 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 3,614.47 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,83,356.69 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 2,924.02 करोड़ रुपये घटकर 3,55,927.86 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें