लाइव न्यूज़ :

बाजार पूंजीकरणः 95,522.81 करोड़ रुपये की कमाई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचयूएल ने खूब रुपये बनाए!, देखें टॉप-10 कंपनी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2024 22:56 IST

Market capitalization: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 29,634.27 करोड़ रुपये बढ़कर 20,29,710.68 करोड़ रुपये रहा।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुस्तान यूनिलीवर का 15,225.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,61,151.49 करोड़ रुपये रहा।आईसीआईसीआई बैंक का 11,524.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,640.11 करोड़ रुपये रहा।भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,498.89 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,578.99 करोड़ रुपये रहा।

Market capitalization: देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से बीते सप्ताह 95,522.81 करोड़ रुपये बढ़े। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचयूएल सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 33.02 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 81,086.21 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 649.37 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 29,634.27 करोड़ रुपये बढ़कर 20,29,710.68 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 17,167.83 करोड़ रुपये बढ़कर 16,15,114.27 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 15,225.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,61,151.49 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल का एमकैप 12,268.39 करोड़ रुपये बढ़कर 8,57,392.26 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 11,524.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,640.11 करोड़ रुपये रहा।

आंकड़ों के अनुसार आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,965.14 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,364.24 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,498.89 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,578.99 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन 1,992.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,050.63 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का एमकैप 1,245.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,269.13 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 4,835.34 करोड़ रुपये घटकर 12,38,606.19 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान है। 

टॅग्स :SBIमुकेश अंबानीmukesh ambani
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?