लाइव न्यूज़ :

मैपमाईइंडिया के आईपीओ को 154.71 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर डिजिटल मैपिंग कंपनी मैपमाईइंडिया की मूल फर्म सीई इन्फो सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। सोमवार को निर्गम के अंतिम दिन कंपनी के आईपीओ 154.71 गुना अभिदान मिला।

अपने ब्रांड मैपमाईइंडिया की वजह से लोकप्रिय कंपनी को वैश्विक वायरलेस प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालकॉम और जापान की डिजिटल मैपिंग फर्म जेनरिन का समर्थन हासिल है।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की तरफ से की गई 70.44 लाख से अधिक शेयरों की पेशकश पर 108.98 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी को 424.69 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड को 196.36 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी में 15.20 गुना अभिदान मिला।

कंपनी के 1,00,63,945 इक्विटी शेयरों के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,000-1,033 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 312 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4! प्रभसिमरन सिंह ने लगातार जड़े सात चौके, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

क्रिकेटDC vs PBKS: मुकाबले के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद लुंगी एनगिडी को एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर ले जाया गया | VIDEO

क्रिकेटनाबाद 152 रन के साथ सबसे आगे राहुल?, 25 छक्के-चौके के साथ आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री, 12 और 51 पर पंजाब खिलाड़ी ने छोड़े कैच और केएल ने कूटे रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन