लाइव न्यूज़ :

5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिये विनिर्माण मजबूत करने की जरूरत: सुरेश प्रभु

By भाषा | Updated: January 5, 2020 04:12 IST

प्रभु ने टेकफेस्ट के 25वें संस्करण में यहां कहा, ‘‘भारत अभी 2,500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है और हमने 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य में पचास प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय व्यापार होगा, निर्यात जिसका मुख्य हिस्सा होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देपांच हजार अरब डॉलर का लक्ष्य पाने के खाका के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने तथा गुणवत्तायुक्त उत्पादों का उत्पादन करने पर ध्यान देने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज के समय में हमारी सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्ता है। हमें अपना विनिर्माण बेहतर करने की जरूरत है ताकि हम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें।’’

भारत को विनिर्माण क्षमता मजबूत करने तथा गुणवत्तायुक्त उत्पादों का उत्पादन करने पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे 2025 तक देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य पाने में मदद मिलेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि निर्यात आर्थिक वृद्धि का मुख्य वाहक बनने वाला है। प्रभु ने टेकफेस्ट के 25वें संस्करण में यहां कहा, ‘‘भारत अभी 2,500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है और हमने 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य में पचास प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय व्यापार होगा, निर्यात जिसका मुख्य हिस्सा होगा।’’

पांच हजार अरब डॉलर का लक्ष्य पाने के खाका के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने तथा गुणवत्तायुक्त उत्पादों का उत्पादन करने पर ध्यान देने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज के समय में हमारी सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्ता है। हमें अपना विनिर्माण बेहतर करने की जरूरत है ताकि हम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि देश अभी मुख्यत: माल, सेवाओं और कृषि उत्पादों का निर्यात करता है। देश को निर्यात बाजार की जरूरतें तथा इस दिशा में अपेक्षित कार्यों की पहचान करने की जरूरत है।

प्रभु ने कहा, ‘‘हमने विनिर्माण के अलावा सेवा उद्योग में 12 अग्रणी क्षेत्रों की पहचान की है, जिनका हम निर्यात कर सकते हैं। हमारे पास 100 अरब डॉलर के कृषि उत्पादों का निर्यात करने की भी क्षमता है।’’

उन्होंने कहा कि देश को ज्ञान आधारित निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी मस्तिष्क की क्षमता का अधिक लाभ उठाना चाहिये। हमें मांग के मुताबिक प्रौद्योगिकी केंद्रित समाधान सेवाओं का पैकेज तैयार करना चाहिये। ऐसा करने से भारत प्रौद्योगिकी संबंधी समाधानों के निर्यात का बड़ा केंद्र बन जायेगा।’’

टॅग्स :सुरेश प्रभुइंडियाबिज़नेसमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?