लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्यकारी निदेशक बन सकेंगे भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक

By भाषा | Updated: December 18, 2018 02:06 IST

सरकार ने बड़ा नीतिगत निर्णय लेते हुए राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्यकारी निदेशकों को भारतीय स्टेट बैंक का प्रबंध निदेशक चुने जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

Open in App

सरकार ने बड़ा नीतिगत निर्णय लेते हुए राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्यकारी निदेशकों को भारतीय स्टेट बैंक का प्रबंध निदेशक चुने जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

परंपरा के तौर पर भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशकों को ही अन्य सार्वजनिक बैंकों का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया जाता रहा है। लेकिन अब अन्य बैंकों के कार्यकारी निदेशकों को भी भारतीय स्टेट बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने की अनुमति दे दी गई है।

राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्यकारी निदेशकों की पदोन्नति प्रबंध निदेशक के तौर पर की जाती थी। जबकि उप प्रबंध निदेशकों को भारतीय स्टेट बैंक का प्रबंध निदेशक बनाया जाता है। भारतीय स्टेट बैंक में चार प्रबंध निदेशक होते हैं और एक चेयरमैन होता है जो बैंक का प्रमुख होता है।

वित्त सेवा सचिव राजीव कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्यकारी निदेशक अब भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक चयनित किए जा सकेंगे। पहले भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक राष्ट्रीयकृत बैंकों में प्रबंध निदेशक बनाए जाते रहे हैं। सरकार शीर्ष प्रबंधन पर योग्य व्यक्तियों की उपलब्धता बढ़ाना चाहती है और सभी सरकारी बैंकों के बीच अनुभव को साझा करना चाहती है।’’ 

कुल 21 सरकारी बैंकों में से 19 राष्ट्रीयकृत बैंक हैं जबकि भारतीय स्टेट बैंक और आईडीबीआई बैंक का संचालन अलग कानून से होता है।

इस साल की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक में उप प्रबंध निदेशक रहे मृत्युंजय महापात्रा और पद्मजा चुंद्रू को क्रमश: सिंडिकेट बैंक का प्रबंध निदेशक और इंडियन बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया।

बैंक के तीन अन्य उप प्रबंध निदेशक पल्लव मोहपात्रा, जे. पाकिरीसामी और करणम शेखर को भी क्रमश: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक, आंध्रा बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और देना बैंका का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया।

टॅग्स :बिज़नेसभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित