लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एक्सयूवी700 को ग्लोबल एनसीएपी के दुघर्टना परीक्षण में फाइव स्टार रेटिंग

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के सात सीटों वाले मॉडल एक्सयूवी700 को ग्लोबल एनसीएपी के वाहन दुर्घटना परीक्षण में वयस्कों के लिहाज से पांच स्टार रेटिंग मिली है।

घरेलू वाहन विनिर्माता एमएंडएम ने बुधवार को एक बयान में बताया कि एक्सयूवी700 को वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से 66 में से 57.69 अंक मिले है।

उसने कहा कि एनसीएपी द्वारा भारत की किसी भी सात सीटर कार को दी गई यह अबतक की सबसे अच्छी सुरक्षा रेटिंग है, जो एक्सयूवी700 को सबसे सुरक्षित भारतीय वाहन बनाती है।

कंपनी ने बताया कि उसकी एसयूवी गाड़ी को वयस्कों की सुरक्षा के रूप में 17 में से 16.03 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से 49 में से 41.66 अंक मिले है। यह रेटिंग भारत की किसी की भी कार को ग्लोबल एनसीएपी से मिली अब तक की सर्वश्रेठ सुरक्षा रेटिंग है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 का आधिकारिक सुरक्षा परीक्षण ग्लोबल एनसीएपी द्वारा पिछले महीने जर्मनी में आयोजित किया गया था। वाहन दुर्घटना परीक्षण के दौरान पांच स्टार रेटिंग कार की उच्चतम गुणवत्ता को दर्शाती है, जबकि शून्य रेटिंग सबसे ख़राब मानी जाती है।

एमएंडएम के वैश्विक उत्पाद विकास प्रमुख वेलुसामी आर ने कहा, ‘‘जब हम एक्सयूवी700 का निर्माण कर रहे थे, तो हमें विश्वास था कि इस कार पर किए गए आंतरिक परीक्षणों के आधार पर यह पांच स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करेगी। इस गाड़ी के साथ महिंद्रा न केवल प्रदर्शन और सुविधाओं बल्कि सुरक्षा के मामले में भी एसयूवी श्रेणी को फिर से परिभाषित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?